Latest news

Blogs

Category filter:AllCardiacCCUDepressionHeart ProblemICUShri Sai HospitalSuicideUncategorized
No more posts

WhatsApp-Image-2026-11-19-at-13.26.19.jpeg
19/Nov/2026

नाहन। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर, नाहन द्वारा 21 और 22 नवंबर 2026 को दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श देंगे।
21 नवंबर (शनिवार) को आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, महिला एवं प्रसूति रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, बाल रोग, हृदय रोग, नेत्र रोग, फिजियोथेरेपी एवं दंत रोग विशेषज्ञ मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
वहीं, 22 नवंबर (रविवार) को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें ईएनटी (कान, नाक एवं गला), न्यूरो रोग तथा गैस्ट्रो (पेट एवं पाचन तंत्र) के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर उचित परामर्श देंगे। इस दिन शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोनों शिविरों में मरीजों के लिए ईसीजी, बीपी एवं शुगर की जांच निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन एवं लैब जांच पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लेकर आएं।
शिविर के लिए संपर्क करें:
70181-03200, 98164-23200
स्थान: श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर, नाहन।




In short words


At Shri Sai Hospitals, we have created a healing environment by offering Quality Health Care Services which are Affordable too, complemented by Doctors with decade of Experience in various field of diagnosis and treatment.